scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशनोएडा: आंबेडकर जयंती पर रैली में पथराव से तनाव, तीन लोग हिरासत में

नोएडा: आंबेडकर जयंती पर रैली में पथराव से तनाव, तीन लोग हिरासत में

Text Size:

नोएडा (उप्र), 14 अप्रैल (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिले के जारचा क्षेत्र में शुक्रवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर रैली निकाले जाने के दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया, ‘‘थाना जारचा क्षेत्र के सिद्धिपुर गांव में आंबेडकर जयंती के अवसर पर एक रैली आयोजित की गई। रैली अपने गंतव्य तक जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने रैली में शामिल लोगों पर पथराव किया।’’

सिंह ने कहा कि पथराव के चलते रैली में शामिल लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रैली में शामिल लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में शांति कायम करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाषा सं आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments