नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के किसान मोर्चा के एक नेता की शुक्रवार शाम द्वारका के बिंदापुर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बिंदापुर से गोलीबारी की एक घटना की सूचना मिली जिसमें सुरेंद्र मटियाला (60) की मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि घटना के समय वह अपने कार्यालय में बैठे थे। अधिकारी के अनुसार मटियाला ने दिल्ली में पार्षद का चुनाव लड़ा था।
उन्होंने कहा, ‘आरोपियों को पकड़ने के लिए कई दलों का गठन किया गया है।’ उन्होंने कहा कि फिलहाल हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।’’
भाषा अविनाश वैभव
वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.