scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशदिल्ली: बीच सड़क पर स्टंट करने का वीडियो हुआ वायरल, युवक गिरफ्तार

दिल्ली: बीच सड़क पर स्टंट करने का वीडियो हुआ वायरल, युवक गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) बीच सड़क पर ‘स्टंट’ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद कथित तौर पर दूसरों की जान जोखिम में डालने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान न्यू उस्मानपुर इलाके के विपिन कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की ने बताया, ‘दूसरों की जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करने वाले एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें देखा गया कि वह व्यक्ति जीटी रोड के बीच में एक कुर्सी पर बैठा है और उसकी मोटरसाइकिल उसके बगल में खड़ी है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।’

उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया टीम ने वीडियो में देखी गई मोटरसाइकिल के स्वामित्व और आरोपी की सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ की आईडी का पता लगाया, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई और अकाउंट को हटाने के लिए सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भेज दी गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और उसे भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा

योगेश माधव

माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments