scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशगुरुग्राम में भैंस का 250 किलोग्राम मांस ले जा रही कार पलटी

गुरुग्राम में भैंस का 250 किलोग्राम मांस ले जा रही कार पलटी

Text Size:

गुरुग्राम, 15 अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम के सोहना रोड पर करीब 250 किलोग्राम भैंस का मांस ले जा रही नकली नंबर प्लेट वाली एक कार पलट गई, जिसके बाद वाहन में सवार लोग फरार हो गए।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ‘हुंदै वेन्यू’ कार जिस समय पलटी, तब वह तेजी से सड़क की विपरीत दिशा में जा रही थी। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस अधिकारियों को ‘एचआर 28 के 6492’ नंबर वाली कार में से भैंस का करीब 250 किलो मांस मिला।

जांच के दौरान पता चला कि वाहन का असली नंबर ‘एचआर-27-एल 8360’ था। बादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कार में सवार लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments