चंडीगढ़, 14 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 16 अप्रैल को तलब किए जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल की आवाज को दबाना बहुत कठिन है।
पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अरविंद केजरीवाल को ‘भारत में आ रही क्रांति’ करार दिया तो राज्य के कई आप नेताओं ने कहा कि इस तरह के तरीकों से दिल्ली के मुख्यमंत्री को चुप नहीं कराया जा सकता।
मान ने ट्वीट किया, ‘‘अरविंद केजरीवाल जी की आवाज को दबाना बहुत मुश्किल है..सत्य बोलने वाले लोगों के दिल में जगह बनाते हैं..लोगों के दिलों से कोई किसी को नहीं हटा सकता..हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े हैं। इंकलाब जिंदाबाद।’’
भाषा वैभव आशीष
आशीष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.