scorecardresearch
Wednesday, 16 September, 2026
होमसमाज-संस्कृतिविजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की ‘महाराजा’ का हॉलीवुड रीमेक बनने वाला पहला तमिल फिल्म बनी

विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की ‘महाराजा’ का हॉलीवुड रीमेक बनने वाला पहला तमिल फिल्म बनी

रिपोर्ट्स और अफवाहों में ऑस्कर विजेता अभिनेता मैथ्यू मैककोनहे की ‘महाराजा’ में मुख्य भूमिका निभाने की बात कही जा रही है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कास्टिंग की पुष्टि नहीं हुई है.

Text Size:

नई दिल्ली: विजय सेतुपति की 2024 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘महाराजा’ आधिकारिक हॉलीवुड रीमेक बनने वाली पहली तमिल फिल्म बनने जा रही है.

प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि चीन में फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मेकर्स से रीमेक के अधिकारों के लिए संपर्क किया गया था. एक हॉलीवुड एजेंसी फिलहाल इस प्रोजेक्ट को तैयार करने पर काम कर रही है और अगले साल इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन मुख्य अभिनेता का नाम अभी तय नहीं हुआ है.

रिपोर्ट्स और अफवाहों में ऑस्कर विजेता अभिनेता मैथ्यू मैककोनहे को मुख्य भूमिका में लेने की बात कही जा रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कास्टिंग की पुष्टि नहीं हुई है.

सुधन ने द टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “चीन में फिल्म की सफलता के बाद, जहां इसने बॉक्स ऑफिस (91.65 करोड़ रुपये) और OTT दोनों पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, हमसे एक हॉलीवुड एजेंसी ने रीमेक के अधिकारों के लिए संपर्क किया. वे अब किसी A-list स्टार के साथ इस प्रोजेक्ट को तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं. संभावना है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी.”

‘शायद मैककोनहे उन सितारों में से एक हैं’

मैककोनहे को लेकर चल रही अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर प्रोड्यूसर ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी.

उन्होंने कहा, “शायद मैककोनहे उन सितारों में से एक हैं जिनसे वे बात कर रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि सिर्फ एजेंसी ही कर पाएगी.”

निथिलन स्वामीनाथन के निर्देशन में बनी ‘महाराजा’ एक नाई की कहानी है, जिसकी गुम हुई कूड़ेदान को लेकर शिकायत उसे पुलिस स्टेशन पहुंचा देती है. जो शुरुआत में एक छोटी सी शिकायत लगती है, वह कहानी में कई मोड़, अलग-अलग नजरिए और बदले की कहानी के जरिए एक बहुत गहरे मामले में बदल जाती है.

सेतुपति ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि अनुराग कश्यप ने विलेन का किरदार निभाया है. विजय की बेटी का किरदार निभाने वाली संचिता नामिदास ने आगे चलकर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता.

‘महाराजा’ के हॉलीवुड रीमेक की आधिकारिक घोषणा के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों में काफी उत्साह, हैरानी और बहस देखने को मिल रही है.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर नजर रखने वाले रमेश बाला ने एक्स पर पोस्ट किया, “एक ऐतिहासिक उपलब्धि! विजय सेतुपति–निर्देशक निथिलन स्वामीनाथन की #Maharaja किसी बड़े स्टूडियो द्वारा हॉलीवुड में बनाई जाने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है. तमिल सिनेमा के लिए गर्व का पल.”

(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)


यह भी पढ़ें: नीम करोली बाबा के बाद अब तुलसीदास की बारी, ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक ने ‘रामबोला’ का ऐलान किया


 

share & View comments