अमेरिकी विदेश विभाग ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वॉशिंगटन इंडो-पैसिफक क्षेत्र में हमारी साझा समृद्धि, सुरक्षा और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए दोस्तों और सहयोगियों के साथ खड़ा रहेगा.
आतंकवाद निरोधक अदालत (एटीसी), लाहौर ने सईद के रिश्तेदार हाफिज अब्दुर रहमान मक्की, जेयूडी के प्रवक्ता यह्या मुजाहिद और जफर इकबाल को शुक्रवार को छह-छह महीने कैद की सजा सुनाई.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने अपने अफगान समकक्ष हमदुल्ला मोहिब से फोन पर बातचीत में रेखांकित किया कि अमेरिका एक मजबूत और क्षेत्रीय कूटनीतिक प्रयास के साथ शांति प्रक्रिया का समर्थन करेगा.
सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर सीनेट में कहा कि 6 जनवरी को कैपिटल (ससंद भवन) में राजद्रोह, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने उकसाया, उसे हममें से कोई कभी नहीं भूल सकता है.
गॉर्मन को, जो कवि माया एंजिलू और रॉबर्ट फ्रॉस्ट के पदचिन्हों पर चलीं, बोलने में दिक़्क़त है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरह, वो भी राष्ट्रपति बनने का सपना देखती हैं.
देश में समय पूर्व चुनाव कराने की योजना को लेकर उत्पन्न तनाव और आर्थिक संकट के बीच मध्य बगदाद के बाब अल-शरकी कॉमर्शियल क्षेत्र में यह आत्मघाती हमले हुए हैं.
केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी को नागालैंड में वंदे मातरम को लेकर वहां के विचारों पर चुप रहना पड़ेगा, अगर वह उस राज्य में सत्ता में बने रहना चाहती है, जहां 2028 की शुरुआत में चुनाव होने हैं.