आज सुबह ही कांग्रेस से नाराज चल रहे सिंधिया को दक्षिणी दिल्ली के अपने आवास से निकलते हुए देखा गया था. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद वो ग्वालियर के लिए रवाना हो सकते हैं.
कांग्रेस विधायक दल की बैठक 10 मार्च (मंगलवार) को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगी. कमलनाथ कैबिनेट के मंत्रियों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष सोनिया से मिलने 10 जनपथ पहुंचे थे.
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायक संपर्क से बाहर बताए जा रहे हैं. उनके मोबाइल फोन अचानक बंद हो गए है. सिंधिया गुट के 17 विधायकों के बेंगलुरु पहुंचने की खबर है.
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 114 विधायक में से 35 से ज्यादा विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक बताए जा रहे हैं. भाजपा ने इसी किले में सेंध लगाने की कोशिश की थी.
भारद्वाज कांग्रेस पार्टी के उन नेताओं में से रहे जिन्होंने हमेशा राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी में बड़ी भूमिका देने की वकालत करते रहे.
माधव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता बंगाल में पार्टी के वोट आधार को मजबूत करने के लिए वहां काफी समय व्यतीत कर रहे हैं.
जे-केएपी के अध्यक्ष चुने गए बुखारी ने कहा कि नई पार्टी का मुख्य एजेंडा जम्मू कश्मीर के लिये राज्य का दर्जा और इसके नागरिकों के जमीन और नौकरियों में अधिकार को बहाल करना है.
उद्धव ठाकरे के अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या पहुंचे और कहा कि उसकी विचारधारा में कोई बदलाव नहीं आया है. उन्होंने राम मंदिर के लिए एक करोड़ रुपये देने का एलान भी किया.