आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने कानून व्यवस्था को सुधारते हुए और पटरी से उतर चुके विकास कार्यों को बहाल करते हुये सुशासन के घोषित लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त की है.
बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के बागी विधायकों ने प्रेस कांफ्रेस कर कमलनाथ सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. विधायक इमरती देवी ने कहा है, 'अगर ज्योतिरादित्य ने कहा वो कुएं में कूदने को भी तैयार हैं.'
सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, 'यदि भाजपा को लगता है कि हमारे पास बहुमत नहीं है, तो वह मेरी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये. वे ऐसा करने से क्यों कतरा रहे हैं?'
विधानसभा सत्र से पहले सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिखा. इसमें सीएम ने लिखा, 'मौजूदा स्थिति में फ्लोर टेस्ट कराना संभव नहीं है. अभी सदन में बहुमत परीक्षण कराना अलोकतांत्रिक है.'