कांग्रेस के इस 71 वर्षीय बुजुर्ग नेता को पर्दे के पीछे वाला चुनावी रणनीतिकार, आमसहमति बनाने में सूत्रधार और संकटमोचक के तौर पर जाना जाता था. पार्टी नेताओं का कहना है कि उनकी राजनीतिक कुशाग्रता अद्वितीय थी.
विधानसभा अध्यक्ष चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी को 114 वोट पड़े जबकि एनडीए के प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा के पक्ष में 126 वोट पड़े. सिन्हा चौथी बार जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं.
पार्टी नेताओं का यही कहना है एमवीए का हिस्सा होना न केवल पार्टी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर रखने में मदद देता है, बल्कि महाराष्ट्र में उसका आधार मजबूत करने में भी सहायक है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा.
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए यह सनसनीखेज आरोप लगाया और एक मोबाइल नंबर साझा करते हुए दावा किया कि चारा घोटाले में सजा काट रहे होने के बावजूद प्रसाद इस नंबर से बात कर सकते हैं.
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में किसी का नाम लिये बगैर कहा गया है कि भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने इस साल शुरू में संसद में कहा था कि कानून में ‘लव जिहाद’ की कोई अवधारणा नहीं.
उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री ने औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अगले महीने होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए परभणी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक को संबोधित करते हुए यह दावा किया.
जो भी सच में सच्चाई जानना चाहता है, वह आसानी से उन कई घटनाओं को देख सकता है—कश्मीर से लेकर लखनऊ तक, जहां भारतीय मुसलमान आतंकवादी हमलों के खिलाफ सबसे आगे खड़े होकर आवाज़ उठाते रहे हैं.