मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है, कि उन्होंने कुछ ऐसे प्रावधान जोड़े हैं, जो अन्य बीजेपी-शासित राज्यों द्वारा पारित क़ानूनों में नहीं हैं. कांग्रेस का कहना है कि क़ानून किसी होड़ में नहीं बनाया जाना चाहिए.
कांग्रेस नीत संप्रग सरकार में कृषि मंत्री रहे पवार के पत्र विवाद का स्रोत बन गए हैं, क्योंकि रांकपा अध्यक्ष पर निशाना साधने के लिए भाजपा उनका इस्तेमाल कर रही.
अखिलेश को आज कन्नौज में 'किसान यात्रा' में शामिल होना था, मगर उससे पहले ही पुलिस ने उनके घर और पार्टी दफ्तर के आसपास का इलाका अवरोधक लगाकर सील कर दिया.
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक करार देते हुए कहा है कि सरकार अखिलेश के किसान यात्रा में शामिल होने मात्र से भयभीत हो गई है.
चौथे चरण में कश्मीर संभाग में 48 महिलाओं समेत 138 उम्मीदवार और जम्मू संभाग में 34 महिलाओं समेत 111 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं. आठ चरण में हो रहे डीडीसी चुनाव का पहला चरण 28 नवंबर को शुरू हुआ.
खंड शिक्षक और खंड स्नातक क्षेत्र की छह सीटें भाजपा के खाते में गयी है जबकि तीन सीटें समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में गई हैं. दो सीटों पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया है.
बादल ने आरोप लगाया कि अमरिंदर सिंह को दिल्ली तलब किया गया था और उनसे कहा गया था कि वह प्रवर्तन निदेशालय और किसानों के साथ विश्वासघात के बीच एक को चुनें, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा के आगे 'समर्पण' कर दिया है.
जो भी सच में सच्चाई जानना चाहता है, वह आसानी से उन कई घटनाओं को देख सकता है—कश्मीर से लेकर लखनऊ तक, जहां भारतीय मुसलमान आतंकवादी हमलों के खिलाफ सबसे आगे खड़े होकर आवाज़ उठाते रहे हैं.