पिछले एक हफ्ते में विज ने अपनी ही सरकार के खिलाफ 4 बार हमला बोला है. बीते शुक्रवार को उन्होंने नायब सैनी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जब से वे सीएम बने हैं, तब से ‘उड़न खटोला’ में उड़ रहे हैं.
पांडा ने इस बात पर जोर दिया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो दिल्ली में सभी कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी. उन्होंने यह भी पूछा कि AAP मुख्यमंत्री पद का चेहरा क्यों नहीं घोषित कर रही है.
कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कहा कि भाजपा ने मिडिल-क्लास और चुनावी राज्य बिहार को आकर्षित करने के लिए केंद्रीय बजट तैयार किया है, उन्होंने एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए आवंटन में ‘सबसे क्रूर कटौती’ की निंदा की.
विज ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार और भाजपा में उन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिन्होंने उन्हें चुनाव में हराने की कोशिश की, लेकिन 100 दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया या कार्रवाई नहीं हुई.
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का तर्क है कि AAP द्वारा दी जाने वाली ‘फ्रीबीज़’ और भाजपा के ‘कल्याणकारी वादों’ में अंतर है. उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी कभी भी ऐसे व्यक्ति को नहीं चुनेंगे जो जेल से सरकार चलाएगा.
राठौर कथित तौर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार था. इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत की याचिका खारिज किए जाने के एक दिन बाद उसकी गिरफ्तारी हुई.
दलित प्रभावशाली लोगों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने इंदिरा गांधी के नेतृत्व में दलितों, पिछड़ी जातियों और आदिवासियों के अधिकारों के लिए अधिक जोश के साथ लड़ाई लड़ी.
5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है. चुनाव आयोग ने उनसे शुक्रवार तक अधिक स्पष्ट और सटीक जवाब दाखिल करने को कहा है.
ट्रंप का ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने का लक्ष्य, ईरान में इस्लामी शासन को गिराए बिना पूरा नहीं किया जा सकता, और यह काम ज़मीनी सैन्य आक्रमण (ग्राउंड इनवेज़न) के बिना संभव नहीं लगता.