भाजपा ने जिन 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की उन पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है. पार्टी ने 11 वर्तमान विधायकों के टिकट काटे हैं जबकि 11 सीटों पर एससी और चार सीटों पर एसटी उम्मीदवारों को टिकट दिया.
समीर चक्रवर्ती ने अपने चुनाव न लड़ने की बात फेसबुक पर पोस्ट कर बताई है. कहा है मैंने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को बता दिया है कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लेकिन पार्टी के लिए प्रचार करूंगा.
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें कला, खेल, मीडिया और संस्कृति के क्षेत्रों से प्रतिष्ठित हस्तियों को टिकट दिये हैं.
गांधी ने सोशल मीडिया पर एक कैंपेने शुरू करते हुए ट्वीट किया है कि महंगाई एक अभिशाप है. केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में धकेलती जा रही है.
हुर्रियत के अध्यक्ष के एक करीबी सहयोगी ने बताया, पुलिस ने मीरवाइज को सूचित किया है कि अब उनकी आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं है और वह शुक्रवार को जामिया मस्जिद जाने के लिए आजाद हैं.
पिछले कुछ महीनों में प्रतिद्वंद्वी दलों से हजारों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं. तृणमूल कांग्रेस के 19 विधायकों समेत 28 विधायक भगवा दल का दामन थाम चुके हैं.
भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के साथ 24 साल लंबे कॅरियर के आखिरी समय में ‘मेट्रोमैन’ ई श्रीधरन बृहस्पतिवार को डीएमआरसी की वर्दी में दिखे.