सिंगूर में 10 अप्रैल को मतदान होना है. यह चुनावी मुकाबला काफी रोचक हो गया है. क्योंकि 2006 के भूमि आंदोलन के दो महत्वपूर्ण चेहरे भाजपा और टीएमपी के उम्मीदवारों के रूप में आमने सामने हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के विभिन्न चरणों के तहत मंगलवार को हो रहे मतदान में लोगों से रिकार्ड संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.
दिल्ली से भाजपा के प्रचारकों के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के बाहरी होने के तंज की ओर इशारा करते हुए जया बच्चन ने कहा, 'मैं बंगाली हूं लेकिन राज्य से बाहर पैदा हुई. शादी से पहले मेरा उपनाम भादुड़ी था.'
अन्नाद्रमुक के पदाधिकारी ने आरोप लगाया है कि यह हैरान करने वाली बात है कि अन्नाद्रमुक और अन्य द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों ने मतदाताओं को धन का वितरण रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया.
आज़ाद भारत के इतिहास में आज तक नहीं हुआ है कि पुलिस कमिश्नर, गृहमंत्री पर इस तरह का आरोप लगा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनिल देशमुख के पद पर रहते पुलिस जांच नहीं कर पाती.
फुरफुरा शरीफ के सबसे बड़े पीर क़ुतुबुद्दीन सिद्दीक़ी, TMC की हिमायत में फ़तवे पर विचार कर रहे हैं. लेकिन इस बीच, भतीजे अब्बास की पार्टी को उन तबक़ों से समर्थन मिलता दिख रहा है, जो TMC का विकल्प तलाश रहे हैं.
इस्तीफे को ट्वीट करते हुए अनिल देशमुख ने मुख्यमंत्री को लिखा है कि उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद गृह मंत्री के रूप में बने रहना नैतिक रूप से सही नहीं लगता है इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक चुनावी सभा में कहा था कि वह पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और तुरंत प्रधानमंत्री किसान निधि योजना लागू करने के लिए कहेंगे.
चुनाव आयोग से की गई अपील में सरमा ने इस आधार पर प्रतिबंध घटाने का आग्रह किया था कि छह अप्रैल को हो रहे मतदान के लिए एक विधानसभा क्षेत्र से वह स्वयं उम्मीदवार हैं.
क्या किसी ने सच में यह जांचा कि चर्च जाने के बावजूद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज़ बनाए रखे थे या नहीं? यह पता नहीं है, क्योंकि इसके लिए किसी व्यक्ति की निजी ज़िंदगी में और गहरी जांच करनी पड़ती, और कोई भी राज्य इतने लोगों की निजी ज़िंदगी में इतना अंदर तक नहीं जा सकता.