1952 के चुनावों के बाद पहली बार, न सिर्फ सीपीआई(एम) नेतृत्व के वाम मोर्चे का, न केवल सूपड़ा साफ हुआ है, बल्कि उसका वोट-शेयर भी गिरकर मामूली 5% पर आ गया है.
दमोह में 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए कोविड मामलों में उछाल के बावजूद बीजेपी और कांग्रेस के टॉप नेताओं ने प्रचार किया जिसकी वजह से सात नेताओं की मौत हो गई और कइयों ने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया.
कथित कांग्रेस टूलकिट को भाजपा के संबित पात्रा ने साझा किया जिन्होंने कहा कि 'विदेशी पत्रकारों की मदद से' देश का नाम खराब किया जा रहा है. कांग्रेस ने कहा वे एफआईआर दर्ज कराएंगे.
भोपाल में कुछ लोगों को संबोधित करते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि हर दिन देसी गाय का मूत्र पीना फेफड़ों में संक्रमण घटाता है.
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दावा किया कि अगर टीकों, ऑक्सीजन सांद्रक और रेमडिसिविर इंजेक्शन से जीएसटी हटा ली जाए तो जनता एवं राज्य सरकारों को 6000 करोड़ रुपये का वार्षिक फायदा होगा.
पुलिस के अनुसार, फेसबुक, ट्विटर आदि ने कम से कम 150 पोस्ट या तो ब्लॉक किए या हटा लिए, और MeitY को भी अनुरोध भेजा गया है, कि ऐसी 50 पोस्ट्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जो ‘अत्यधिक भड़काऊ नेचर’ की हैं.
अवामी लीग को अभी इस सवाल का जवाब नहीं चाहिए कि हसीना के बाद कौन होगा या यह बहस कि हसीना को बांग्लादेश लौटना चाहिए या नहीं, बल्कि ज़मीन पर नया नेतृत्व चाहिए.