राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'सागर में लक्षद्वीप भारत का आभूषण है. सत्ता में बैठे अज्ञानी कट्टरपंथी इसे नष्ट कर रहे हैं. मैं लक्षद्वीप के लोगों के साथ खड़ा हूं.'
पूर्व IAS अधिकारी एके शर्मा को वाराणसी को एक अपेक्षाकृत सुरक्षित जगह बनाने का श्रेय दिया जा रहा है. एक ऐसे राज्य में, जहां कोविड ने तबाही मचाई हुई है और प्रशासनिक अक्षमता तथा कुप्रबंध की क़लई खोल दी है.
यूपी में चुनावी बिगुल बजने से तक़रीबन नौ महीने पहले रविवार को मोदी, शाह, नड्डा और आरएसएस के होसबले की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है. इस बैठक के सन्दर्भ में सूत्रों का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को अब (शायद) पहले जैसी खुली छूट नहीं मिलने वाली.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता और पार्टी प्रवक्ता एम वी राजीव गौड़ा को जांच के संबंध में नोटिस भेजे जाने की पुष्टि की है.
उन्होंने कहा कि ‘न्याय’ योजना के तहत धान और गन्ना उत्पादकों के लिए निर्धारित अनुदान राशि में से 1500 करोड़ रुपए की पहली किस्त आज दे रही है, जो प्रशंसनीय कदम है.
पार्टी सूत्रों ने बताया कि मौजूदा विधायक शोभनदेब चट्टोपाध्याय के इस्तीफा देने के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं.
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य में ट्विटर वार शुरू हो गया है.
अवामी लीग को अभी इस सवाल का जवाब नहीं चाहिए कि हसीना के बाद कौन होगा या यह बहस कि हसीना को बांग्लादेश लौटना चाहिए या नहीं, बल्कि ज़मीन पर नया नेतृत्व चाहिए.