प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर मोदी की मंत्रियों के साथ तीन समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी इन बैठकों में शामिल हुए. तीनों बैठकें घंटों तक चलीं.
बीजेपी विधायक ब्रजेश प्रजापति के पत्र से ऐसा प्रतीत होता है, कि बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में, नौकरियों के लिए ठाकुरों को तरजीह दी गई, जिस समुदाय से सीएम का ताल्लुक़ है.
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में लिखा कि युवा नेता प्रसाद कांग्रेस के लिए किसी काम के नहीं थे और भाजपा के लिए भी ऐसे ही होंगे.
सवा घंटे से अधिक समय की मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री आवास से बाहर निकले मुख्यमंत्री योगी ने पत्रकारों से कोई संवाद नहीं किया और सीधे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास की ओर निकल गए.
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 5 महीने में 44 बार बढ़ाए गए. यूपीए के समय पेट्रोल डीजल पर टैक्स 9.20 रुपये था. अब यह 32 रुपये हो चुका है.
ये अफवाहें बंद कमरों में सिलसिलेवार बैठकों के बाद उड़नी शुरू हुईं, जो चौहान के विरोधी समझे जाने वाले, MP बीजेपी नेताओं के बीच हुईं, जिनमें कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा और प्रहलाद पटेल शामिल हैं.
जब शाह और आदित्यनाथ की मुलाकात चल रही थी उसी समय अपना दल की अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शाह के आवास पर पहुंची. शाह ने ने ट्वीट कर आदित्यनाथ और पटेल से मुलाकात की जानकारी दी और तस्वीरें भी साझा की.
अगर राहुल गांधी इतने ही बेकार हैं कि वे इस सरकार के लिए एक 'एसेट' और विपक्ष के लिए एक 'लायबिलिटी' की तरह काम करते हैं, तो फिर सरकार उन्हें ख़बरों में बनाए रखने के लिए इतनी ज़ोर-शोर से कोशिश क्यों कर रही है?