ओवैसी ने पिछले दिनों एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था 'हम योगी को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे. अगर हमारा मनोबल ऊंचा हो और हम कड़ी मेहनत करें तो कुछ भी हो सकता है. हमारा मकसद है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा ना बने.'
गांधी ने सवाल पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, 'मोदी सरकार जेपीसी की जांच के लिए तैयार क्यों नहीं है? अपराध बोध, मित्रों को भी बचाना है, जेपीसी को राज्यसभा सीट नहीं चाहिए और ये सभी विकल्प सही हैं.'
रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि नए खुलासे से कांग्रेस और उसके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की यह बात सच साबित हुई कि इस लड़ाकू विमान सौदे में ‘घोटाला’ हुआ है.
पुष्कर सिंह धामी राज्य के 11 वें मुख्यमंत्री होंगे. युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे धामी तब चर्चा में आए थे जब बेरोज़गारी को लेकर प्रदेश भर में यात्राएं की थीं. उस समय कांग्रेस के दिग्गज नारायण दत्त तिवारी मुख्यमंत्री थे .
लुधियाना से कांग्रेस पार्टी के सांसद ने 2022 के पंजाब चुनावों के दौरान अकालियों द्वारा आनंदपुर साहिब और चमकौर साहिब जैसे 'पंथिक' सीटों को बसपा के लिए छोड़ने के फैसले पर सवाल उठाया था.
बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सत्ता में वापसी के बाद से ही भाजपा में चले गए सैकड़ों कार्यकर्ता फिर से पार्टी के साथ जुड़ने की कोशिशों में लगे हैं और इनकी वापसी पर गांवों में ‘स्वागत’ समारोह चल रहे हैं.
पंजाब सरकार ने बढ़ी बिजली की किल्लत को देखते हुए राज्य सरकार के कार्यालयों के समय में शुक्रवार से कटौती करने और ज्यादा ऊर्जा खपत करने वाले उद्योगों को बिजली आपूर्ति में कटौती करने का आदेश दिया था.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.