हरियाणा हरियाणा कांग्रेस के 31 में से 22 विधायक राज्य इकाई में बदलाव और 'जन नेता' भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए एक बड़ी भूमिका की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली पहुंचे.
नाम न छापने की शर्त पर दिप्रिंट से बात करने वाले भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ सदस्य ‘वरिष्ठ नेताओं’ के इशारे पर ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ में शामिल हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ भाजपा सदस्यों ने उपचुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया.
ओपी चौधरी ने कहा कि राजनीति में चुनौतियां हैं और बुराइयां भी हैं लेकिन ये लोगों की सेवा करने का एक बहुत अच्छा तरीका भी है. ये वो इंजिन है जो लोकतंत्र को चलाता है.
भाजपा सदस्य सदन में अध्यक्ष के आसन के सामने पहुंच कर नारेबाजी की, देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रस्ताव 'राजनीति से प्रेरित है और इससे किसी भी उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी.’
पिछले एक हफ्ते में मायावती BJP और SP दोनों पर हमले बोलती रही हैं, और उन्होंने साफ कर दिया है कि अगले UP चुनावों में BSP अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी. चुनाव उनके लिए ये साबित करने का मौक़ा है, कि वो अभी भी राजनीतिक रूप से प्रासंगिक हैं.
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्राकांत पाटिल ने कहा देवेंद्र फडणवीस ने जो कहा वह 100 फीसदी सही है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बीजेपी, शिवसेना साथ आएंगे और सरकार बनाएंगे.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पूछा कि, 'मोहन भागवत जी यह विचार क्या आप अपने शिष्यों, प्रचारकों, विश्व हिंदू परिषद/ बजरंग दल कार्यकर्ताओं को भी देंगे?
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित तीन प्रस्तावों में से एक प्रस्ताव तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को अस्वीकार करने से संबंधित है जिन्हें आज से शुरू हो रहे राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा.
खटीमा से दो बार विधायक रहे धामी, कभी मंत्री भी नहीं रहे. वह प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने आरएसएस के कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.