नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अबदुल्ला ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती होती तो लोग यहां (जम्मू-कश्मीर में) सियालकोट (पाकिस्तान) से चाय पीने आते.
कन्हैया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो पहाड़ियों के सामने बने कमरे में पढ़ाई कर रहे हैं. पिछले महीने वो सीपीआई छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे.
वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद कासिम रसूल इलियास ने गत दो अक्टूबर को सपा अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की थी.
प्रियंका ने कहा, 'अगर मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले. इन कर्मठ और निष्ठावान पुलिसकर्मियों का करियर खराब करना सरकार को शोभा नहीं देता.'
कांग्रेस ने कहा कि जहां भी प्रियंका गांधी जी किसी पीड़ित के साथ खड़े होने के लिए जाती है, वहां धारा 144 लगा दी जाती है. इसका मतलब यह है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रियंका गांधी जी के सामने घुटने टेक दिए हैं.
आज निरंतर बदलती विश्व व्यवस्था भारत के लिए एक मौका उपलब्ध करा रही है जिसका लाभ उठाने के लिए उसे खुद को अनुशासित रखना होगा ताकि पाकिस्तान जब अपने लिए मौका देख रहा है तब हम हड़बड़ी में कोई प्रतिक्रिया न कर बैठें.