बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में हार के डर से उसने प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को विफल करने के लिए हरसंभव कोशिश की.
ईरानी ने कहा, 'हमने बार-बार कहा नफरत मोदी से कांग्रेस को है, हिसाब हिंदुस्तान से हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री से मत कीजिए. पंजाब सरकार को और कांग्रेस को आज जवाब देना होगा.'
उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में इस साल फरवरी-मार्च में चुनाव होने हैं. इनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में कांग्रेस पार्टी का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है.
श्रीनेत ने नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘लड़कियां कुरीतियों के खिलाफ आप जैसी मानसिकता वालों से लड़ रही हैं. वे शिक्षा, परिवार और नौकरी के अवसरों में समानता के लिये लड़ रही हैं.
मोदी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सत्ता हासिल करने के लिए मणिपुर को फिर से ‘अस्थिर’ करना चाहते हैं और उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कब उन्हें मौका मिले ताकि वह ‘अशांति का खेल’ खेल सकें.
बिहार के मुख्यमंत्री ने शराब के सेवन, बाल विवाह और दहेज जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ 22 दिसंबर से यात्रा शुरू की है लेकिन इसे ‘टाइमपास’ और ‘सरकार की नाकामियों से ध्यान भटकाने’ का तरीका बताया जा रहा है.
पीएमओ के मुताबिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे सिख धार्मिक स्थलों सुल्तानपुर लोढ़ी, गोइंदवाल साहिब, खडूर साहिब, तरनतारन और कटरा स्थित हिन्दुओं की पवित्र धर्मस्थली वैष्णो देवी को जोड़ेगा.
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि अखिलेश यादव आजकल 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का झूठा वादा कर रहे हैं लेकिन सच्चाई ये है कि जो बिजली ही नहीं दे सकता वह बिजली बिल को मुफ्त क्या करेगा.
के. अन्नामलई ने दिप्रिंट को दिए एक खास इंटरव्यू में कहा कि लोग तो उसका स्वागत ही करेंगे जो तमिलनाडु की भलाई के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध होगा. उन्होंने यह भी कहा कि द्रमुक सरकार का कोई विजन नहीं है और भाजपा 2026 में 150 सीटें जीतेगी.
अगर राहुल गांधी इतने ही बेकार हैं कि वे इस सरकार के लिए एक 'एसेट' और विपक्ष के लिए एक 'लायबिलिटी' की तरह काम करते हैं, तो फिर सरकार उन्हें ख़बरों में बनाए रखने के लिए इतनी ज़ोर-शोर से कोशिश क्यों कर रही है?