2017 में गोवा के ‘मूल निवासियों’ के लिए लड़ने के लिए एक आंदोलन के तौर पर स्थापित रिवोल्यूशनरी गोअन ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में एक सीट और लगभग 10 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं.
गुरुवार को शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के पद पर अपने 15 साल 11 दिन पूरे किए. वह पहली बार 2005 में मुख्यमंत्री बने थे और 2020 में सत्ता में वापस आने से पहले वे 2018 तक लगातार इस पद पर बने रहे थे.
आप नेता ने कहा कि उनकी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध में शामिल नहीं होगी और पूरे राज्य प्रशासन से बिना किसी राजनीतिक दबाव के अपने कर्तव्यों का निर्भीकता से निर्वहन करने के लिए कहा.
मान ने कहा, 'पूरे पंजाब में अगर आपसे कोई रिश्वत मांगता है तो मना मत करो, उसकी ऑडियो या वीडियो बनाकर उस नंबर पर भेज दो. मैं आपको गारंटी देता हूं कि मेरा दफ़्तर इसकी पड़ताल करेगा.'
पंजाब में 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के एक दिन बाद 11 मार्च को सिद्धू ने कहा था कि लोगों ने ‘बहुत अच्छा निर्णय’ लिया है और ‘एक नयी नींव रखी है.’
10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी के भीतर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं. सूत्रों ने बताया, 'चुनाव से कुछ महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए कई नए नेता भी जीतरप आए हैं और उनके सरकार में शामिल होने की संभावना है.
2022 के पंजाब चुनावों में कांग्रेस की हार के कुछ दिनों बाद दिप्रिंट से बात करते हुए, सुनील जाखड़ ने पार्टी की योजनाओं के बारे में बात की. उन्होंने 'अधूरे एजेंडे' के बारे में भी बात की जो सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया.
TMC ‘बिहारी बाबू’ शत्रुघन सिन्हा को आसनसोल LS सीट से मैदान में उतार रही है, जो उसने कभी नहीं जीती है. TMC नेताओं का कहना है कि पार्टी का लक्ष्य ग़ैर-बंगाली वोट हासिल करना, और अपनी एक विविध छवि बनाना है.
मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु में ‘ऑर्डरली सिस्टम’ खत्म करने के आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा. इस औपनिवेशिक व्यवस्था को खत्म करने में दक्षिणी राज्य सामाजिक सुधार के अग्रदूत बन रहे हैं.