लाल सागर में हाउथी मिसाइल हमला पश्चिम के लिए एक महत्वपूर्ण सबक है: इज़रायल-फिलिस्तीन संकट को गाज़ा तक सीमित रखने के प्रयासों के सफल होने की संभावना नहीं है.
पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने अफगानिस्तान के मोर्चे पर 'बलिदानों' को गिनाते हुए अमेरिका में अमेरिकी निवेशकों और पाकिस्तानी प्रवासियों से मुलाकात की. लेकिन भरोसा और विश्वास जीतना आसान नहीं होगा.
एक पसमांदा मुस्लिम के रूप में, मैं अनुच्छेद 370 को खत्म करने का समर्थन करती हूं. यह क्षेत्र में व्यापक लोक कल्याण और जाति-आधारित नीतियों को लागू करने के लिए रास्ता बनाता है.
लोकनीति-सीएसडीएस के पोस्ट पोल सर्वे के आंकड़ों के आधार पर हम साल 2023 के विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचलित कुछ मिथकों की पोल-पट्टी खोलने और ये बता पाने की स्थिति में हैं कि कौन-कौन सी चीजें कारगर साबित नहीं हुईं और कांग्रेस को क्यों चिंता करनी चाहिए.
आर्थिक प्रतिबंधों का घातक असर इसलिए नहीं हुआ क्योंकि रूस को अपने तेल के लिए ग्राहक के रूप में चीन और भारत मिल गए, लेकिन ईरान सबूत है कि प्रतिबंधों का अंततः असर पड़ता ही है.
जिस शहर में लगभग किसी को कुछ भी निर्माण करने की इजाजत नहीं थी वहां डीडीए फ्लैट विशेषाधिकार जैसा ही था. आज वही डीडीए ख़रीदारों को ढूंढ रहा है जबकि उसके 40,000 से ज्यादा फ्लैट अनबिके पड़े हैं.
तिरुवनंतपुरम, पांच फरवरी (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दिवंगत नेता वी एस अच्युतानंदन के परिवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र द्वारा मरणोपरांत...