उन गड्ढ़ों को शेंदोंग कहते हैं जिनका उपयोग पश्मीना बकरियों का शिकार करने वाले भेड़ियों को जाल में फंसाने के लिए किया जाता रहा है और फिर पत्थर मारकर उनकी जान ले ली जाती थी. संरक्षणवादियों ने स्थानीय लोगों और भिक्षुओं के साथ मिलकर इन गड्ढों को बौद्ध स्तूपों में बदलने का काम किया है.
पुलिस आयुक्त लाभू राम ने कहा, 'पुराने हुबली पुलिस स्टेशन में पथराव की घटना हुई. एक इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है.'
जो भी सच में सच्चाई जानना चाहता है, वह आसानी से उन कई घटनाओं को देख सकता है—कश्मीर से लेकर लखनऊ तक, जहां भारतीय मुसलमान आतंकवादी हमलों के खिलाफ सबसे आगे खड़े होकर आवाज़ उठाते रहे हैं.