उत्तर प्रदेश ‘एक देश-एक राशन कार्ड प्रणाली’ का कार्यान्वयन कर पीडीएस में सुधार प्रक्रिया को लागू करने वाला छठा राज्य है. इससे राज्य मुक्त बाजार ऋण (ओएमबी) के जरिये 4,851 करोड़ रुपये की राशि जुटाने का पात्र हो गया है.
हीरो मोटोकॉर्प ने बयान में कहा कि इसके अलावा संजय भान को वैश्विक कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया गया है. कंपनी ने कहा कि भान की नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से विस्तार और एकीकरण के लिए की गई है.
व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि दवाओं के एपीआई जैसी चीज़ों के लिए, भारत की चीन पर निर्भरता जारी रहेगी, लेकिन खिलौनों और प्लास्टिक सामान जैसी अनावश्यक चीज़ों का आयात कम हो सकता है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा, ‘इस निवेश के तहत रिलायंस रिटेल का मूल्य 4.21 लाख करोड़ रुपये आंका गया है. यह केकेआर का रिलायंस इंडस्ट्रीज की किसी सहायक कंपनी में दूसरा निवेश है.’
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को शापूरजी पालोनजी (एसपी) समूह और साइरस मिस्त्री को 28 अक्टूबर तक टाटा संस प्रा लि के शेयर गिरवी रखने या हस्तांतरित करने से रोक दिया.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.