सेल प्रेस जर्नल, सेल मेटाबॉलिज्म में 19 फरवरी को छपी एक स्टडी में पाया गया कि जब ऑक्सीजन का लेवल गिरता है तो रेड ब्लड सेल्स एक बड़े 'ग्लूकोज सिंक' के तौर पर काम करते हैं.
ग्रामीणों का कहना है कि छांयसा में 1 महीने में 20 लोगों की मौत हुई, सरकारी डॉक्टर मौत की संख्या 7 बता रहे हैं. मौत का कारण अभी पता नहीं चला है, इसलिए डॉक्टर ग्रामीणों की हेपेटाइटिस बी, सी और एचआईवी की जांच कर रहे हैं और पानी की भी जांच कर रहे हैं.
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने कहा कि पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल सीटें खाली न रहें, इसलिए कट-ऑफ कम किया गया. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा है.
जैसे-जैसे भारत में मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ज्यादा लोग ऐसी लत का शिकार हो रहे हैं जिसमें कोई नशा नहीं होता, जैसे ज़रूरत से ज्यादा इंटरनेट चलाना, गेम खेलना, मोबाइल और सोशल मीडिया पर ज्यादा निर्भर रहना.
सर्वे में कहा गया है कि डिजिटल लत पढ़ाई और कामकाज को नुकसान पहुंचा रही है और ध्यान भटकने, नींद की कमी और फोकस घटने के कारण युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रही है.
2016 के सर्वे में अनुमान लगाया गया था कि पंजाब की 15.4% आबादी किसी न किसी तरह के नशे का सेवन कर रही थी. ताज़ा NCRB रिपोर्ट के अनुसार, राज्य ने 2023 में लगातार दूसरे साल सबसे ज़्यादा ओवरडोज़ मौतें दर्ज कीं.