एस्ट्राजेनेका के टीके से संबंधित चिंताओं के कारण कनाडा, फ्रांस, जर्मनी और नीदरलैंड जैसे कुछ देशों ने बुजुर्गों को मना किया है कि वे यह टीका न लगवाएं. WHO ने देशों से इस टीके का इस्तेमाल जारी रखने का आग्रह किया है.
मध्य-मार्च में एक बर्थडे पार्टी में शिरकत करने के बाद, PGIMS रोहतक के गाइनोकोलोजी विभाग के स्वास्थ्य देखभाल करने वाले, 24 कर्मचारियों की जांच पॉज़िटिव पाई गई है.
कोरोनावायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के साथ देश में इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी लगातार 24वें दिन वृद्धि दर्ज की गई है. अब भी 6,58,909 लोग इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं.
मध्य प्रदेश सरकार ने जहां चार शहरों जिसमें छिंदवाड़ा, रतलाम, खरगौन और बैतूल में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है वहीं महाराष्ट्र के पुणे में 7 दिनों के लिए और छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है.
1 अप्रैल तक पंजाब में 23,832 सक्रिय मामले दर्ज किए गए और 6,868 मौतें हुईं. इन मामलों में मृत्यु दर 2.94 प्रतिशत था, जो राष्ट्रीय औसत 1.35 प्रतिशत से काफी अधिक है.