हरियाणा का प्रस्ताव है कि छात्रों को यह बताया जाए कि महर्षि कणाद परमाणु सिद्धांत के जनक हैं, जॉन डाल्टन नहीं. वहीं YSRCP के नेतृत्व वाले आंध्रप्रदेश का कहना है कि 'प्राचीनता के नाम पर अंधविश्वास के आगे नहीं झुकना चाहिए.'
इस लिस्ट के माध्यम से यूजीसी ने सचेत करते हुए सभी राज्य सरकारों के शिक्षा विभाग और शिक्षा सचिवों को एक पत्र भी लिखा है. यूजीसी ने अपने पत्र में इन विश्वविद्यालयों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है.
सोमवार को जारी नतीजों से अभ्यर्थी हैरान हैं और मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं. हालांकि, हरियाणा PSC के सचिव का कहना है कि रिजल्ट पूरी तरह से नियमों के मुताबिक घोषित किए गए हैं.
अमेरिका दूतावास ने कहा, “भारत में अमेरिकी मिशन को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने इस गर्मी- जून, जुलाई और अगस्त में रिकॉर्ड संख्या में 90,000 से अधिक स्टूडेंट वीज़ा जारी किए हैं.”
यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदेश कुमार का कहना है कि भारत में कैंपस स्थापित करने के इच्छुक विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए नियम ‘अंतिम चरण में हैं और जल्द ही घोषित किए जाएंगे’.
विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले लक्ष्मीधर बेहरा के सहकर्मियों ने कहा कि वह हमेशा से ही रूढ़िवादी थे. छात्रों का भी आरोप है कि वह हर वैज्ञानिक बातचीत को आध्यात्मिकता से जोड़ते हैं.
NMC से 18 मई को शीर्ष अदालत ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश में आरक्षण देने के लिए मानसिक बीमारियों, विशेष शिक्षण विकार और ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार वाले छात्रों के संबंध में विशेषज्ञों का एक पैनल स्थापित करने को कहा था.
रणनीतिक तौर पर, बिना शर्ट वाला यह प्रदर्शन आत्मघाती गोल से भी बुरा था. अचानक, AI समिट की सारी गड़बड़ियां भूला दी गईं और यूथ कांग्रेस का विरोध ही मुद्दा बन गया.