इन झड़पों के कारण दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं हैं. आईटीबीपी एलएसी की सुरक्षा करती है और इसने वीरता पुरस्कारों के लिए 21 जवानों की सिफारिश की है.
आतंकवाद का मुकाबला भारतीय सेना का मुख्य काम नहीं है और ऐसी कार्रवाई में भारी तैनातियों ने एक ‘पाकिस्तान-केंद्रित सोच’ को जन्म दिया है जो नुकसानदायक है.
उत्तर-पूर्व में निगरानी रखने वाली ईस्टर्न कमांड के बलों को, बॉर्डर मैनेजमेंट पॉस्चर पर रख दिया गया है, जो सेना द्वारा फैक्टर किए हुए एस्केलेशन मैट्रिक्स का हिस्सा है.
कुल मिलाकर, इस साल 30 जुलाई तक 148 दहशतगर्द ढेर किए जा चुके हैं. जिनमें से 91 दहशतगर्द अप्रैल के बाद से मारे गए हैं. इसके मुकाबले 5 अगस्त 2019 से अप्रैल 2020 के बीच, आठ महीनों में ये संख्या केवल 57 थी.
राफेल को दुनिया के उत्कृष्ट लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है. अपनी एवियॉनिक्स, रडार और हथियार प्रणालियों के साथ यह दक्षिण एशिया का सबसे शक्तिशाली विमान है.
2016 में 36 राफेल विमानों के सौदे के समय भारत ने महंगा होने के कारण हैमर सिस्टम को समझौते बाहर रखा था. लेकिन चीन से चलते तनाव के बीच इसे तेज़ी से लैस किया जा सकता है.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.