सेना ने एक बयान में कहा कि वर्धन पर बहुत सारी जिम्मेदारी थी. पिछले एक साल से बेस हॉस्पिटल के प्रशासन को देखने के साथ फेफड़ा रोग विशेषज्ञ होने के नाते वह स्वयं कोविड-19 के मरीजों का भी उपचार कर रहे थे.
वर्दीधारी अधिकारियों को संयुक्त सचिव रैंक दिए जाने के साथ ही अब सभी फाइलों को फैसलों के लिए सैन्य मामलों के विभाग के सेक्रेटरी के पास ले जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी.
औपचारिक नियुक्ति का मतलब है कि अधिकारी अब उन्हें मिली शक्तियों के तहत तमाम फाइलों को सचिव, डीएमए जनरल बिपिन रावत के पास भेजने के बजाये सीधे अपने स्तर पर निपटा सकते हैं.
ये तकनीक तेजस पर मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन पैदा करने के लिए ऑन-बोर्ड ऑक्सीजन जेनरेशन सिस्टम प्रोजेक्ट की एक शाखा है. ये तकनीक विकसित करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है.
जब पूरा देश वैक्सीनेशन के लिए जूझ रहा है ऐसे समय में 97 फीसदी सेना के अधिकारियों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है वहीं 76 फीसदी को दोनों शॉट्स लग चुके हैं.
एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर भारत के आसपास जल क्षेत्र में चीन के बढ़ते दखल के बीच पनडुब्बी-रोधी अभियान संबंधी नौसेना की तात्कालिक आवश्यकताएं पूरी करने के लिए बना है.