कर्नल पंजाब सिंह, जो 1971 के युद्ध के दौरान एक मेजर थे, ने ऑपरेशन कैक्टस लिली के दौरान अपनी बहादुरी के लिए वीर चक्र प्राप्त किया, जब उनकी कमान में 2 रातों में 9 पाकिस्तानी हमलों को विफल कर दिया.
नौसेना के खोजी पोत आईएनएस मकर ने शनिवार को पी305 के मलबे का पता लगाया था. नौसेना ने खोज एवं बचाव अभियान में तेजी के लिए विशेष गोताखोरों का एक दल (एसएआर) भी नियुक्त किया था.
नरवणे ने कहा कि बलों की वापसी की प्रक्रिया अब तक सौहार्दपूर्ण रही है, लेकिन भारतीय बल पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास हर प्रकार के हालात से निपटने के लिए नजर रखे हुए हैं.
चीन-भारत के बीच पिछले साल अप्रैल के अंत में तनाव बढ़ना शुरू हुआ, जब चीनियों ने गलवान घाटी में भारत के फुटब्रिज बनाने पर ऐतराज़ जताया लेकिन पहला बड़ा संघर्ष 18 मई 2020 को हुआ.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गयी कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी की पहली खेप सोमवार को जारी की.
सेना ने एक बयान में कहा कि वर्धन पर बहुत सारी जिम्मेदारी थी. पिछले एक साल से बेस हॉस्पिटल के प्रशासन को देखने के साथ फेफड़ा रोग विशेषज्ञ होने के नाते वह स्वयं कोविड-19 के मरीजों का भी उपचार कर रहे थे.
भारतीय नौसेना हमेशा से भारत की राजनीतिक सीमाओं से परे, राष्ट्रीय कूटनीतिक और अन्य संपर्क प्रयासों को समर्थन देने में सबसे आगे रही है. अब आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी उठाने का समय आ गया है.