नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह से ही गर्मी का एहसास रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो से 1.2 डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
इन दोनों केंद्रों में तापमान सामान्य से अधिक था।
रिज में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
आयानगर में रात के तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 199 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं वहीं तेज हवाएं चल सकती हैं।
भाषा यासिर अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.