scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशराजस्थान के अलवर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, 25 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार को उस समय हुई जब 15 वर्षीय लड़की स्कूल जा रही थी।

वृत्ताधिकारी (राजगढ़) मनीषा मीणा ने कहा, ‘‘दोनों युवकों ने लड़की को कथित रूप से एक कार में अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। एक आरोपी की पहचान राहुल सैनी (23) के रूप में हुई है जिसे शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना को राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की कानून-व्यवस्था की विफलता का प्रमाण बताया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मीडिया के अनुसार आरोपी के मोबाइल में कई नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं, जो यह दर्शाता है कि ये अपराधी लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम देते रहे और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब पुलिस अन्य घटनाओं पर कार्रवाई नहीं करती तब ऐसे अपराधियों की हिम्मत बढ़ती है।’’

भाषा पृथ्वी नेत्रपाल खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments