scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: ऑर्केस्ट्रा बार पर छापेमारी के बाद 13 महिलाओं को मुक्त कराया

महाराष्ट्र: ऑर्केस्ट्रा बार पर छापेमारी के बाद 13 महिलाओं को मुक्त कराया

Text Size:

ठाणे, 25 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा बार पर छापा मारकर एक नाबालिग सहित 13 महिलाओं को मुक्त कराया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोईफोडे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने बृहस्पतिवार रात भायंदर पूर्व स्थित बार पर छापा मारा और वहां मंच पर महिलाओं को नृत्य करते पाया।

उन्होंने बताया, ‘‘बार प्रबंधन द्वारा अनुमति से अधिक महिलाओं को काम पर रखने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उन्हें अश्लील नृत्य करने पर मजबूर किए जाने की सूचना मिलने के बाद आधी रात के आसपास यह कार्रवाई की गई।’’

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि भवन की तलाशी के दौरान पुलिस टीम को अतिरिक्त महिलाओं को छिपाने के लिए बनाई गई एक संकरी गुप्त जगह मिली, जहां से छह महिलाओं और एक नाबालिग को मुक्त कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिष्ठान से कुल 13 महिलाओं को मुक्त कराया गया है।

उन्होंने बताया कि जान जोखिम में डालने, महिलाओं को असुरक्षित परिस्थितियों में छिपाने और उन्हें अश्लील कृत्यों के लिए विवश करने के आरोप में 13 आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा तान्या खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments