scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशगैंगस्टर आरजू बिश्नोई का सहयोगी गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

गैंगस्टर आरजू बिश्नोई का सहयोगी गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

Text Size:

चंडीगढ़, 25 अप्रैल (भाषा) पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजस्थान में हत्या के एक मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था।

पुलिस ने आरोपी की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक बड़ी सफलता में, पंजाब के ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ ने अंतरराज्यीय आपराधिक नेटवर्क से जुड़े गैंगस्टर आरजू बिश्नोई (लॉरेंस गिरोह) के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर उसके पास से .32 बोर की एक पिस्तौल तथा तीन कारतूस बरामद किए हैं।’’

यादव ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments