scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशकन्नूर में मां की हत्या के आरोपी बेटे ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

कन्नूर में मां की हत्या के आरोपी बेटे ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

Text Size:

कन्नूर (केरल), 25 अप्रैल (भाषा) कन्नूर में 30 वर्षीय एक युवक ने अपनी मां की कथित तौर पर हत्या करने के बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान पेरावूर के पास कनिचर निवासी थैंकचन की पत्नी गीताम्मा (53) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद शुक्रवार रात को गीताम्मा के बेटे क्रिस्टी ने केलकॉम थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

प्राथमिकी के मुताबिक, क्रिस्टी ने शुक्रवार रात आठ से नौ बजे के बीच अपने घर के शयनकक्ष में गीताम्मा की गला रेतकर हत्या कर दी।

इसमें कहा गया कि आरोपी ने इलाके के लोगों को अपनी मां के बारे में गलत बात करते सुना था, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि क्रिस्टी ने बेंगलुरु के एक कॉलेज में पढ़ाई की थी, लेकिन पाठ्यक्रम पूरा किए बिना ही घर लौट आया था।

गीताम्मा एक ब्यूटी पार्लर संचालित करती थी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता थीं।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था।

अधिकारियों के अनुसार, अपनी मां पर कथित हमले के बाद क्रिस्टी ने एक दोस्त को फोन किया और मोटरसाइकिल पर सवार होकर थाने पहुंचा, जहाँ उसने पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और गीताम्मा को अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

रिश्तेदारों का आरोप है कि क्रिस्टी नशे का आदी था, हालांकि पुलिस का कहना है कि इस दावे की पुष्टि के लिए जांच आवश्यक है।

केलकॉम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा तान्या खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments