scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतडॉलर, कच्चातेल के मजबूत होने से सर्राफा कीमतों में गिरावट

डॉलर, कच्चातेल के मजबूत होने से सर्राफा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच कमजोर वैश्विक रुख को देखते हुए वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 462 रुपये की गिरावट के साथ 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 462 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,299 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 8,310 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि डॉलर मजबूत होने तथा कच्च तेल की ऊंची कीमतों के साथ साथ मंहगाई की बढ़ती चिंताओं के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दवाब रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा 33.54 डॉलर या लगभग 1 प्रतिशत घटकर 4,690.46 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments