scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने नीतू समरा को अंतरिम सीईओ किया नियुक्त

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने नीतू समरा को अंतरिम सीईओ किया नियुक्त

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपनी मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नीतू समरा को अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की शुक्रवार को घोषणा की।

बयान में कहा गया, ‘‘ यह बदलाव नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) द्वारा जारी उन निर्देशों के बाद किया गया, जिनमें कहा गया था कि भारत में किसी भी हवाई अड्डे का मुख्य कार्यापालक अधिकारी भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।’’

अगस्त 2020 से सीईओ के रूप में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नेतृत्व करने वाले स्विटजरलैंड के नागरिक क्रिस्टोफ श्नेलमान अब एयरपोर्ट के निदेशक मंडल में कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बयान में कहा, ‘‘ तत्काल प्रभाव से नीतू समरा को अंतरिम आधार पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है जब तक कि निदेशक मंडल औपचारिक चयन प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेता।’’

समरा अक्टूबर 2021 से एयरपोर्ट की मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने इस हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था।

भाषा पाण्डेय निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments