scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेश'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

Text Size:

मुंबई, 23 अप्रैल (भाषा) फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने बृहस्पतिवार को अभिनेता मनोज बाजपेयी के 57वें जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर जारी किया।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता बाजपेयी और विवादास्पद ‘द केरल स्टोरी’ फ्रेंचाइजी के लिए मशहूर विपुल शाह की साथ में यह पहली फिल्म है जो 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शाह के ‘सनशाइन पिक्चर्स’ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर फिल्म की पहली झलक साझा की।

चिन्मय मांडलेकर द्वारा इस फिल्म में 2023 में आई ‘द केरल स्टोरी’ की मुख्य अभिनेत्री रहीं अदा शर्मा भी नजर आएंगी।

आशिन ए. शाह फिल्म के सह-निर्माता हैं और सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भरत, रवि असरानी तथा शाह ने इसकी पटकथा लिखी है।

फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है तथा गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

भाषा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments