scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकेपी एनर्जी को अंतर-राज्यीय बिजली व्यापार के लिए मिली सीईआरसी की मंजूरी

केपी एनर्जी को अंतर-राज्यीय बिजली व्यापार के लिए मिली सीईआरसी की मंजूरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) केपी एनर्जी को केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) से अंतर-राज्यीय बिजली व्यापार का लाइसेंस मिल गया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस अनुमोदन से कंपनी को राज्य की सीमाओं के पार बिजली का व्यापार करने का अधिकार मिल जाता है, जिससे वह राष्ट्रीय बिजली बाजारों में भाग ले सकेगी और विभिन्न क्षेत्रों में मांग के अनुसार बिजली की बिक्री को समायोजित करने की अपनी क्षमता को बढ़ा सकेगी।

इसमें कहा गया, ‘‘ केपी एनर्जी लिमिटेड को केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) द्वारा अंतर-राज्यीय बिजली व्यापार लाइसेंस (श्रेणी V) प्रदान किया गया है, जो भारत के विकसित हो रहे बिजली बाजारों में कंपनी की उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

इस लाइसेंस के साथ, कंपनी अब अंतर-राज्यीय बिजली व्यापार में भाग ले सकती है।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments