scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमुख्यमंत्री नायडू ने अनकापल्ली में 5,400 करोड़ रुपये की सौर विनिर्माण इकाई की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री नायडू ने अनकापल्ली में 5,400 करोड़ रुपये की सौर विनिर्माण इकाई की आधारशिला रखी

Text Size:

अनकापल्ली (आंध्र प्रदेश), 23 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापट्टनम के पास 5,400 करोड़ रुपये की रिन्यू सोलर विनिर्माण इकाई की बृहस्पतिवार को आधारशिला रखी।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अनकापल्ली में छह गीगावाट सौर इन्गोट और वेफर विनिर्माण इकाई को मजबूत घरेलू सौर आपूर्ति श्रृंखला बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इन्गोट और वेफर जैसे महत्वपूर्ण घटकों के विनिर्माण के जरिये इस इकाई से आयात पर निर्भरता काफी कम होने और भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होने की उम्मीद है।

रिन्यू की यह परियोजना राज्य में कंपनी की 82,000 करोड़ रुपये के व्यापक निवेश प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

विज्ञप्ति के अनुसार, इस इकाई के 24 महीने के भीतर चालू होने की उम्मीद है और इससे 2,100 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। इससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार को और बढ़ावा मिलेगा।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments