scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशतमिलनाडु चुनाव: कनिमोई को द्रमुक के सत्ता में बने रहने का पूरा भरोसा

तमिलनाडु चुनाव: कनिमोई को द्रमुक के सत्ता में बने रहने का पूरा भरोसा

Text Size:

चेन्नई, 23 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु में 234 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी रहने के बीच द्रमुक की वरिष्ठ नेता और पार्टी सांसद कनिमोई ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी राज्य में फिर सत्ता में लौटेगी।

यहां अपना वोट डालने के बाद कनिमोई ने पत्रकारों से कहा, ‘‘लोग सही फैसला लेंगे और द्रमुक की सरकार बनी रहेगी।’’

कनिमोई ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के पांच वर्षों के प्रदर्शन और राज्य, भाषा और संस्कृति की रक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला और कहा कि चार मई को मतों की गिनती के बाद ‘‘सच्चाई’’ सामने आएगी।

उन्होंने तमिलनाडु के लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे चुनाव में मतदान करने से पहले ध्यानपूर्वक विचार करें कि राज्य की रक्षा करने में कौन सक्षम है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास खुद को दोहराएगा।’’ कनिमोई का इशारा स्पष्ट रूप से द्रमुक द्वारा 2021 के चुनावी प्रदर्शन को दोहराने की ओर था।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments