फगवाड़ा, 21 अप्रैल (भाषा) पंजाब के फगवाड़ा पुलिस ‘क्वार्टर’ में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चलने से 55 वर्षीय पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि डीएसपी योगेश कुमार शर्मा अपने सरकारी आवास पर अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी यह घटना घटी। डीएसपी को तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शर्मा इससे पहले नशा रोधी कार्य बल में तैनात थे तथा हाल ही में उनका तबादला चंडीगढ़ हुआ था।
फगवाड़ा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) माधवी शर्मा ने बताया कि गलती से चली गोली डीएसपी की छाती में लग गयी।
भाषा यासिर अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.