वायनाड (केरल), 18 अप्रैल (भाषा) केरल के राजस्व मंत्री के. राजन ने आपदा पीड़ितों के लिए सरकारी टाउनशिप परियोजना के तहत निर्मित मकानों में दरार आने की खबरों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि कोई संरचनात्मक क्षति नहीं पाई गई है।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि एक छत पर केवल मामूली नमी पाई गई थी, न कि कोई दरार, जैसा कि बताया गया था।
मकानों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘पानी के रिसाव के निशान देखे गए, लेकिन कोई संरचनात्मक दरार नहीं पाई गई।’’
हाल में मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि चोरालमाला-मुंडक्कई भूस्खलन आपदा पीड़ितों के लिए बनाए गए एक मकान में दरार आई है। यह खबर आने के बाद राजन ने बस्ती का दौरा किया और चिह्नित मकान का बारीकी से निरीक्षण किया।
मंत्री ने बताया कि टाउनशिप में मकानों का निर्माण सख्त प्रक्रियाओं का पालन करते हुए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुल 58 चरणों में गुणवत्ता जांच की जा रही है।
भाषा सुभाष धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.