scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशपुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सैनिक घायल

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सैनिक घायल

Text Size:

मेंढर/जम्मू, 18 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक सीमावर्ती गांव में बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया, जबकि जंग लगी एक बारूदी सुरंग को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट बालाकोट क्षेत्र में सेना के एक दल के गश्ती अभियान के दौरान हुआ, जिसमें एक अग्निवीर घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत ‘‘स्थिर’’ बतायी गई है।

घुसपैठ रोधी प्रणाली के तहत अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं, जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती हैं।

एक अलग अभियान में, बलनोई क्षेत्र के साग्रा सीमावर्ती गांव में जंग लगा मोर्टार का गोला देखा गया, जिसे बाद में सेना के विशेषज्ञों द्वारा नियंत्रित विस्फोट में नष्ट कर दिया गया।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments