scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत ने मार्च में बांग्लादेश को 22,000 टन हाई-स्पीड डीजल की आपूर्ति की

भारत ने मार्च में बांग्लादेश को 22,000 टन हाई-स्पीड डीजल की आपूर्ति की

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत ने मार्च में बांग्लादेश को 22,000 टन हाई-स्पीड डीजल की आपूर्ति की है और सेशेल्स एवं मालदीव से भी उनकी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन अनुरोधों पर देश की अपनी जरूरतों, उपलब्धता और रिफाइनिंग क्षमता को ध्यान में रखते हुए विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत ने मार्च, 2026 में बांग्लादेश को 22,000 टन डीजल की आपूर्ति की और इस महीने भी इसकी आपूर्ति जारी है।

इसके अलावा, पिछले महीने श्रीलंका को भी 38 टन पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति की गई थी।

जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर की हाल में मॉरीशस यात्रा के दौरान तेल एवं गैस आपूर्ति के लिए दोनों सरकारों के स्तर पर समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नेपाल एवं भूटान को मौजूदा व्यवस्थाओं के तहत ईंधन की आपूर्ति किसी तरह की बाधा के बगैर जारी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पड़ोसी देशों ने पश्चिम एशिया संकट के दौरान भारत द्वारा निर्बाध ईंधन आपूर्ति के लिए सराहना भी व्यक्त की है।

ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते जहाजों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के बाद वैश्विक तेल और गैस कीमतों में उछाल आया है। इ्स समुद्री मार्ग से वैश्विक तेल और एलएनजी का लगभग 20 प्रतिशत व्यापार होता है।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments