scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतगणेश ग्रीन भारत को सौर मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए 430 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

गणेश ग्रीन भारत को सौर मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए 430 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) सौर मॉड्यूल विनिर्माता कंपनी गणेश ग्रीन भारत को ‘बाइफेशियल’ सौर मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए 430 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शु्क्रवार को यह जानकारी दी।

बाइफेशियल सौर मॉड्यूल ऐसे उपकरण होते हैं जो आगे और पीछे दोनों सतहों से सूर्य की रोशनी को ग्रहण कर बिजली उत्पन्न करते हैं।

कंपनी ने बयान में कहा कि इन मॉड्यूल का उपयोग बड़े पैमाने की सौर परियोजनाओं में किया जाएगा।

कंपनी ने कहा,’बायफेशियल सौर पीवी मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए 430 करोड़ रुपये से अधिक का घरेलू ऑर्डर मिला है।’

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments