scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअवाडा इलेक्ट्रो को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

अवाडा इलेक्ट्रो को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) ब्रुकफील्ड समर्थित अवाडा ग्रुप की सौर विनिर्माण इकाई अवाडा इलेक्ट्रो को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये अनुमानित 9,000 से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है। नियामक ने शुक्रवार को अद्यतन सूचना में यह जानकारी दी।

सूचना के अनुसार इन तीनों कंपनियों को 15 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच नियामक की टिप्प्णियां मिलीं। सेबी की शब्दावली में टिप्पणी जारी करने का अर्थ सार्वजनिक निर्गम लाने की अनुमति देना है।

अवाडा इलेक्ट्रो ने अक्टूबर में गोपनीय मार्ग से सेबी के पास अपने दस्तावेज जमा किए थे। इस घटनाक्रम से परिचित लोगों के अनुसार कंपनी 9,000 से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रही है, जिससे इसका मूल्यांकन 1.10 लाख करोड़ रुपये से 1.3 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।

अवाडा इलेक्ट्रो के अलावा कपड़ा कंपनी सोनासेलेक्शन इंडिया और चेन्नई स्थित ग्रैंड हाउसिंग को भी आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments