scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशमप्र: 12वीं की परीक्षा में अपेक्षित परिणाम नहीं आने से अवसादग्रस्त छात्रा ने दी जान

मप्र: 12वीं की परीक्षा में अपेक्षित परिणाम नहीं आने से अवसादग्रस्त छात्रा ने दी जान

Text Size:

इंदौर (मध्यप्रदेश), 17 अप्रैल (भाषा) इंदौर में कक्षा 12 की परीक्षा में अपेक्षित परिणाम नहीं आने से कथित तौर पर अवसाद से जूझ रही एक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि गांधी नगर थाना क्षेत्र में खुशी मौर्य (18) ने बृहस्पतिवार रात अपने घर में जहर खा लिया और एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिंह ने प्राप्तांकों का विस्तृत विवरण दिए बगैर बताया,‘‘शुरुआती जांच में हमें पता चला है कि खुशी 12वीं की परीक्षा में अपेक्षित परिणाम नहीं आने से अवसाद में थी।’’

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि छात्रा की मौत के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के माध्यमिक शिक्षा मंडल की आयोजित 12वीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया था।

भाषा हर्ष जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments