scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशउप्र: युवक ने की आत्महत्या, परिवार का पाकिस्तानी नंबर से ‘ब्लैकमेल’ करने का आरोप

उप्र: युवक ने की आत्महत्या, परिवार का पाकिस्तानी नंबर से ‘ब्लैकमेल’ करने का आरोप

Text Size:

मुजफ्फरनगर, 17 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 27 वर्षीय एक युवक ने जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली हालांकि उसके परिवार ने दावा किया कि उसे मोहपाश के झूठे मामले को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि घटना कांधला थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव की है।

मृतक के भाई सुहैल द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, बिलाल को उसकी कथित आपत्तिजनक तस्वीरों वाले संदेश मिल रहे थे और रुपयों के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था।

परिवार ने दावा किया कि भुगतान की मांग करते हुए संदेश पाकिस्तानी नंबर से भेजे गए थे।

पुलिस ने बताया कि बिलाल का शव 14 अप्रैल को मिला था और प्रारंभिक जांच से पता चला कि उसने जहर खाया था।

पुलिस ने बताया कि बिलाल के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामले के सभी पहलुओं का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments